Delhi के केशव पुरम में आतंक मचाने वाला ‘दरांती मैन’ गिरफ्तार, मैकेनिक बनकर घरों में घुसने की करता था कोशिश
Delhi: राजधानी दिल्ली के केशव पुरम और पीतमपुरा इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लोगों के बीच डर का माहौल था। यहां एक शख्स मैकेनिक या डिलीवरी वर्कर बनकर घरों की घंटी बजाता था और अंदर घुसने की कोशिश करता था। इस व्यक्ति के पास
Delhi: राजधानी दिल्ली के केशव पुरम और पीतमपुरा इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लोगों के बीच डर का माहौल था। यहां एक शख्स मैकेनिक या डिलीवरी वर्कर बनकर घरों की घंटी बजाता था और अंदर घुसने की कोशिश करता था। इस व्यक्ति के पास दरांती जैसा धारदार हथियार होता था, जिसकी सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में काफी दहशत फैल गई थी।
पुलिस ने इस मामले में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 13 मई 2026 को इस मिस्ट्री मैन को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान 55 वर्षीय अजय बग्गा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, बग्गा अक्सर अपने बैग में चापड़ या दरांती छिपाकर रखता था ताकि वह लोगों को डराकर घरों में घुस सके। 8 मई 2026 को केशव पुरम के सी3 ब्लॉक में भी उसने ऐसा ही प्रयास किया था, लेकिन एक महिला ने जैसे ही दरवाजा खोला और हथियार देखा, वह घबराकर वहां से भाग निकला और हथियार पास के एक पार्क में फेंक दिया।
डीसीपी आकांक्षा यादव ने बताया कि पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी निगरानी की मदद से आरोपी अजय बग्गा को ट्रैक किया। पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपी शराब और जुए का बहुत बड़ा आदी है। अपनी इन लतों को पूरा करने के लिए वह चोरी और अपराध की राह पर चल पड़ा था।
दिल्ली पुलिस ने आम जनता के लिए एक जरूरी सलाह जारी की है। पुलिस ने कहा है कि किसी भी अनजान व्यक्ति, खासकर मैकेनिक या सर्विस वर्कर बनकर आने वालों के लिए दरवाजा खोलने से पहले उनकी पहचान जरूर चेक करें। अगर कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें।