Delhi के केशव पुरम में रिहायशी बिल्डिंग के 24 इलेक्ट्रिक मीटरों में लगी आग, 3 लोग बचाए गए

Delhi: उत्तर पश्चिम दिल्ली के केशव पुरम इलाके में सोमवार तड़के एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। यह आग बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर लगे 24 इलेक्ट्रिक मीटरों में फैली थी। गनीमत रही कि समय रहते दिल्ली फायर सर्

Delhi: उत्तर पश्चिम दिल्ली के केशव पुरम इलाके में सोमवार तड़के एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। यह आग बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर लगे 24 इलेक्ट्रिक मीटरों में फैली थी। गनीमत रही कि समय रहते दिल्ली फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।

घटना सोमवार, 29 जून 2026 की है। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) को रात करीब 2:03 बजे लॉरेंस रोड स्थित बी-4/180, लाल शाही मंदिर के पास से आग लगने की कई कॉल मिली थीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं, जिसके बाद एक ब्रोंटो स्काईलिफ्ट और अन्य गाड़ियां भी वहां पहुंचीं। स्टेशन ऑफिसर राजेंदर की देखरेख में टीम ने तेजी से काम किया और रात 2:30 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। पूरा ऑपरेशन रात 3:00 बजे तक खत्म हुआ।

फायर ऑफिसर संदीप दुग्गल ने बताया कि जिस जगह आग लगी वह सेना भवन के पास का इलाका है, जहां मजदूरों के रहने के लिए अस्थायी इंतजाम किए गए थे। वहां छोटे एलपीजी सिलेंडर और बिजली के तार मौजूद थे। अधिकारी का कहना है कि आग इन दोनों में से किसी भी वजह से लग सकती है, हालांकि अभी इसकी सही वजह का पता लगाया जा रहा है। इस हादसे के दौरान बचाव टीम ने छत पर फंसे तीन लोगों, जिनमें गौरव (28), कायरा (25) और इंदु बत्रा (55) शामिल थे, को सुरक्षित रेस्क्यू किया। मौके पर एडीसी आर.के. यादव भी मौजूद रहे।