Delhi में केजरीवाल का ‘शीश महल’ बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, बनेगा कल्चरल सेंटर ‘रंग महल’

Delhi: दिल्ली सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थित आधिकारिक आवास को अब स्टेट गेस्ट हाउस और एक आधुनिक कल्चरल सेंटर में बदलने का फैसला किया है। 6 जुलाई 2026 को की गई इस घोषणा के बाद अब 6-फ्लैगस्ट

Delhi: दिल्ली सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थित आधिकारिक आवास को अब स्टेट गेस्ट हाउस और एक आधुनिक कल्चरल सेंटर में बदलने का फैसला किया है। 6 जुलाई 2026 को की गई इस घोषणा के बाद अब 6-फ्लैगस्टाफ रोड वाले इस बंगले का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने अक्टूबर 2024 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद यह आवास खाली कर दिया था।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस बदलाव का आदेश दिया है और पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने भी इसकी पुष्टि की है। सरकार का कहना है कि दिल्ली में अब तक कोई समर्पित स्टेट गेस्ट हाउस नहीं था, इसलिए इस सरकारी संपत्ति का उपयोग अब वीवीआईपी मेहमानों और उच्चस्तरीय अधिकारियों की मेजबानी के लिए किया जाएगा। इस परिसर में देश और विदेश से आने वाले सरकारी प्रतिनिधिमंडलों के रुकने की व्यवस्था होगी।

गेस्ट हाउस के साथ-साथ यहां एक अत्याधुनिक कल्चरल सेंटर भी बनाया जाएगा, जिसे ‘रंग महल’ नाम दिया जा सकता है। इस सेंटर में कला प्रदर्शनियां, संगीत, नृत्य, साहित्यिक आयोजन और आधिकारिक बैठकें होंगी। सरकार ने साफ किया है कि भवन की मूल संरचना में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा, बल्कि मौजूदा ढांचे को ही नई जरूरतों के हिसाब से विकसित किया जाएगा।

आम जनता के लिए भी यहां कुछ सुविधाएं होंगी। हालांकि वीवीआईपी आवास और गेस्ट हाउस वाले हिस्से में प्रवेश बंद रहेगा, लेकिन कल्चरल सेंटर और ऑडिटोरियम के कार्यक्रमों के दौरान आम नागरिक अंदर आ सकेंगे। साथ ही परिसर में पारंपरिक भारतीय भोजन वाली एक कैंटीन भी खोली जाएगी जो आम लोगों के लिए उपलब्ध होगी।

इस बंगले के नवीनीकरण को लेकर पहले काफी राजनीतिक विवाद हुआ था और भाजपा ने इसे ‘शीश महल’ कहा था। सीएजी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के लिए पहले 7.91 करोड़ रुपये का बजट तय था, लेकिन असल में इस पर 33.66 करोड़ रुपये खर्च हुए, जो कि मूल बजट से 342 प्रतिशत ज्यादा था।