Delhi में केजरीवाल के पूर्व आवास का होगा कायाकल्प, BJP सरकार बनाएगी स्टेट गेस्ट हाउस और कल्चरल सेंटर

Delhi: दिल्ली की बीजेपी सरकार ने सिविल लाइंस स्थित 6-फ्लैगस्टाफ रोड पर मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार अब इस बंगले को स्टेट गेस्ट हाउ

Delhi: दिल्ली की बीजेपी सरकार ने सिविल लाइंस स्थित 6-फ्लैगस्टाफ रोड पर मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार अब इस बंगले को स्टेट गेस्ट हाउस और एक आधुनिक कल्चरल सेंटर के रूप में विकसित करेगी। बीजेपी इस आवास को ‘शीशमहल’ कहती रही है और अब इसका इस्तेमाल सार्वजनिक और सरकारी कार्यों के लिए किया जाएगा।

सरकार के इस फैसले का मुख्य मकसद राजधानी में वीवीआईपी मेहमानों के लिए बेहतर सुविधाएं जुटाना है। फिलहाल दिल्ली सरकार के पास अपना कोई स्टेट गेस्ट हाउस नहीं है, इसलिए अब देश-विदेश से आने वाले बड़े मेहमानों, सरकारी प्रतिनिधिमंडलों और वरिष्ठ अधिकारियों को यहीं ठहराया जाएगा। इसके साथ ही, इस परिसर को एक कल्चरल सेंटर बनाया जाएगा जहाँ कला प्रदर्शनियां, संगीत, नृत्य और साहित्यिक आयोजन होंगे। यहाँ सरकारी बैठकें और अन्य महत्वपूर्ण समारोह भी आयोजित किए जाएंगे।

बीजेपी लंबे समय से इस बंगले के नवीनीकरण में हुई कथित अनियमितताओं को मुद्दा बनाती रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पहले ही साफ कर दिया था कि बीजेपी मुख्यमंत्री इस बंगले में नहीं रहेंगे और इसके उपयोग पर अलग से निर्णय लिया जाएगा। योजना के मुताबिक, परिसर में आधुनिक गेस्ट रूम, कॉन्फ्रेंस हॉल और एक बहुउद्देश्यीय सभागार बनाया जाएगा, हालांकि कोशिश यह रहेगी कि बंगले में कम से कम तोड़फोड़ करनी पड़े। सरकार का लक्ष्य इस जगह को प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ दिल्ली की संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देने वाला केंद्र बनाना है।