Delhi के कश्मीरी गेट ISBT पर नशीली फ्रूटी पिलाकर लूटने वाला गिरफ्तार, 21 साल से कर रहा था वारदातों को अंजाम
Delhi: कश्मीरी गेट ISBT पर यात्रियों को अपना शिकार बनाने वाले एक शातिर लुटेरे को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह आरोपी लोगों से दोस्ती करता था और उन्हें नशीली गोलियां मिलाकर फ्रूटी पिला देता था. जब यात्री बेहोश हो ज
Delhi: कश्मीरी गेट ISBT पर यात्रियों को अपना शिकार बनाने वाले एक शातिर लुटेरे को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह आरोपी लोगों से दोस्ती करता था और उन्हें नशीली गोलियां मिलाकर फ्रूटी पिला देता था. जब यात्री बेहोश हो जाते थे, तब वह उनका कीमती सामान लूटकर फरार हो जाता था.
पुलिस ने इस आरोपी की पहचान फिलिप उर्फ विक्की के रूप में की है. उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) की मदद ली, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी संभव हो पाई. पुलिस ने आरोपी के पास से कई चीजें बरामद की हैं जिनमें चार फ्रूटी टेट्रा पैक, 30 लोराज़ेपम टैबलेट, एक चोरी किया हुआ बटुआ और एक हाथ घड़ी शामिल है. साथ ही वारदात के समय पहने गए कपड़े भी जब्त किए गए हैं.
जांच में पता चला है कि फिलिप उर्फ विक्की पिछले 21 सालों से इसी तरह के अपराधों में लगा हुआ था. दिल्ली के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में उसके खिलाफ पहले से ही चार मामले दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस काम में उसके साथ और कौन-कौन शामिल था और यह पूरा गिरोह कैसे काम करता था.