Delhi : जम्मू-कश्मीर और दिल्ली के बीच अब सामान भेजना आसान और तेज हो जाएगा। भारतीय रेलवे 17 अप्रैल 2026 से एक खास पार्सल ट्रेन सर्विस शुरू करने जा रहा है। इस सर्विस का नाम Joint Parcel Product-Rapid Cargo Service (JPP-RCS
Delhi : जम्मू-कश्मीर और दिल्ली के बीच अब सामान भेजना आसान और तेज हो जाएगा। भारतीय रेलवे 17 अप्रैल 2026 से एक खास पार्सल ट्रेन सर्विस शुरू करने जा रहा है। इस सर्विस का नाम Joint Parcel Product-Rapid Cargo Service (JPP-RCS) रखा गया है, जिससे कश्मीर के ताजे फल और हस्तशिल्प उत्पाद दिल्ली के बाजारों तक जल्दी पहुंच सकेंगे।
ट्रेन का समय और रूट क्या रहेगा?
यह ट्रेन बड़गाम और दिल्ली के आदर्श नगर के बीच चलेगी और करीब 23 से 24 घंटे में सफर पूरा करेगी। ट्रेन नंबर 00462 बड़गाम से सुबह 6:15 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 5:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 00461 आदर्श नगर से सुबह 5:00 बजे चलकर अगले दिन सुबह 10:45 बजे बड़गाम पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन बारी ब्राह्मणा और अंबाला कैंट स्टेशनों पर रुकेगी ताकि सामान की लोडिंग और अनलोडिंग हो सके।
कौन सा सामान पहुंचेगा और क्या होगा फायदा?
इस ट्रेन के जरिए मुख्य रूप से कश्मीर के मशहूर सेब, चेरी, केसर, अखरोट और पश्मीना शॉल जैसे कीमती हस्तशिल्प उत्पादों को भेजा जाएगा। सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर उचित सिंघल ने बताया कि व्यापारियों और किसानों की मांग पर यह फैसला लिया गया है। इससे सड़क मार्ग के मुकाबले सामान सुरक्षित और तेजी से पहुंचेगा, जिससे फल खराब नहीं होंगे और किसानों को बेहतर दाम मिलेंगे।
ट्रेन की क्षमता और नियम क्या हैं?
| विवरण |
जानकारी |
| ट्रेन का नाम |
JPP-RCS |
| शुरुआत की तारीख |
17 अप्रैल 2026 |
| ट्रायल पीरियड |
31 मई 2026 तक |
| कुल डिब्बे |
8 पार्सल वैन और 1 SLR |
| वजन क्षमता |
हर वैन में 23 मीट्रिक टन |