Delhi के Karol Bagh में रिटायर्ड नेवल ऑफिसर से लूट, 3 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार
Delhi: राजधानी के करोल बाग मार्केट में एक रिटायर्ड नेवल ऑफिसर और उनके साथी भारतीय सेना के अधिकारी से मोबाइल लूटने की घटना हुई। दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात के महज तीन घंटे के भीतर
Delhi: राजधानी के करोल बाग मार्केट में एक रिटायर्ड नेवल ऑफिसर और उनके साथी भारतीय सेना के अधिकारी से मोबाइल लूटने की घटना हुई। दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात के महज तीन घंटे के भीतर दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित रिटायर्ड नेवल ऑफिसर और उनके दोस्त, जो वर्तमान में इंडियन आर्मी में तैनात हैं, करोल बाग मार्केट आए थे। इसी दौरान लुटेरों ने उनके Samsung मोबाइल फोन छीन लिए। घटना की सूचना मिलते ही PS Karol Bagh की टीम ने कार्रवाई शुरू की और जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए दोनों Samsung मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। इसके अलावा, वारदात में इस्तेमाल की गई TVS ENTORQ स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया है।
पीड़ित रिटायर्ड नेवल ऑफिसर ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की तारीफ की। उन्होंने PS Karol Bagh के अधिकारियों और स्टाफ को उनके प्रोफेशनल काम और तेजी से रिस्पॉन्स देने के लिए धन्यवाद दिया।