Delhi के Karol Bagh में खुले दो नए पुलिस बूथ, अब FIR और साइबर शिकायतों के लिए नहीं भटकना होगा
Delhi: करोल बाग इलाके में रहने वाले लोगों और वहां आने वाले ग्राहकों के लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता कर दिए हैं। स्पेशल सीपी (L&O, जोन-I) देवेश श्रीवास्तव ने इलाके में दो नए पुलिस बूथों का उद्घाटन किय
Delhi: करोल बाग इलाके में रहने वाले लोगों और वहां आने वाले ग्राहकों के लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता कर दिए हैं। स्पेशल सीपी (L&O, जोन-I) देवेश श्रीवास्तव ने इलाके में दो नए पुलिस बूथों का उद्घाटन किया है। ये बूथ कालका दास और अर्पित गोल चक्कर पर बनाए गए हैं, ताकि आम जनता को पुलिस की मदद जल्दी मिल सके।
इन नए बूथों को पूरी तरह से आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है। यहां CCTV कैमरे, LED डिस्प्ले, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, कंप्यूटर और इंटरनेट की सुविधा दी गई है। अब लोग इन बूथों पर जाकर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं, FIR लिखवा सकते हैं और साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों में मदद ले सकते हैं। आपातकालीन स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाने के लिए यहां एक PCR गाड़ी भी तैनात रहेगी।
दिल्ली पुलिस के इस कदम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को बढ़ाना है। साथ ही, यह पहल आतंकवाद से निपटने की तैयारी और निगरानी को भी मजबूत करेगी। स्मार्ट पुलिसिंग के जरिए पुलिस और जनता के बीच तालमेल बेहतर होगा, जिससे आम आदमी को पुलिस सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।