Delhi में 3 साल की बच्ची की हत्या, पड़ोसी ही निकला कातिल; पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार
Delhi: राजधानी के कपसहेरा इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक तीन साल की मासूम बच्ची की हत्या कर उसके शव को नाले में फेंक दिया गया। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को एक मुठभेड़ के
Delhi: राजधानी के कपसहेरा इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक तीन साल की मासूम बच्ची की हत्या कर उसके शव को नाले में फेंक दिया गया। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है, जो बच्ची का पड़ोसी ही निकला।
घटना की शुरुआत 10 जुलाई 2026 की शाम को हुई जब बच्ची अचानक लापता हो गई और परिजनों ने कपसहेरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। काफी खोजबीन के बाद 14 और 15 जुलाई की दरमियानी रात FIMT कॉलेज के पास एक नाले से बच्ची का शव बरामद हुआ। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह साफ हो गया कि बच्ची को नाले में फेंकने से पहले उसकी हत्या की गई थी।
DCP (Southwest) रोहित मीणा के निर्देश पर SHO नवीन कुमार के नेतृत्व में कई टीमें जांच में जुटी थीं। पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें चंदन कुमार नाम के एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। पुलिस जब उसे पकड़ने उसके ठिकाने पर पहुंची, तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक राउंड फायर किया, जिससे चंदन कुमार के बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।
गिरफ्तार आरोपी चंदन कुमार 37 साल का है और पेशे से दर्जी है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला है और बच्ची का पड़ोसी था। पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बच्ची की हत्या की बात कबूल कर ली है। पुलिस अब इस खौफनाक वारदात के पीछे की असली वजह जानने की कोशिश कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।