Delhi के कालकाजी में 11वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, स्कूल से घर लौटते समय हुआ हमला

Delhi: राजधानी के कालकाजी इलाके में सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे 11वीं कक्षा के एक 16 साल के छात्र की दिनदहाड़े चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. यह वारदात DDA फ्लैट्स

Delhi: राजधानी के कालकाजी इलाके में सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे 11वीं कक्षा के एक 16 साल के छात्र की दिनदहाड़े चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. यह वारदात DDA फ्लैट्स के पास हुई, जिससे इलाके के लोगों और अभिभावकों में डर का माहौल है.

पुलिस के मुताबिक, यह हमला छात्रों के बीच हुए किसी झगड़े के बाद हुआ. बताया जा रहा है कि दो से तीन युवकों ने मिलकर छात्र पर हमला किया और उसे मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

Delhi Police ने मामले में तेजी दिखाते हुए आरोपियों की पहचान कर ली है. पुलिस की टीमें अब संदिग्धों को पकड़ने के लिए अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं. वारदात की सही वजह का अभी आधिकारिक तौर पर पता नहीं चला है, लेकिन पुलिस को शक है कि यह आपसी दुश्मनी का मामला हो सकता है.

जांच को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही, घटना के समय वहां मौजूद चश्मदीदों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके.