Delhi के JLN स्टेडियम में मन्सुख मांडविया और अक्षय कुमार कराएंगे योग, 15 हजार लोग लेंगे हिस्सा

Delhi: राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (JLN Stadium) में रविवार, 21 जून 2026 को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का बड़ा आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मन्सुख मांडविया और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ल

Delhi: राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (JLN Stadium) में रविवार, 21 जून 2026 को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का बड़ा आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मन्सुख मांडविया और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार लोगों को योग कराएंगे। यह आयोजन फिट इंडिया अभियान का हिस्सा है, जिसमें करीब 3,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

इस साल योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ (Yoga for Healthy Ageing) रखी गई है। इसका मुख्य मकसद हर उम्र के लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखना है। दिल्ली के मुख्य कार्यक्रम में मशहूर योग इंस्ट्रक्टर अंशुका परवानी लोगों को योग की सही तकनीक सिखाएंगी।

सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे देश में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के केंद्रों, खेलो इंडिया संस्थानों और नेशनल सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस में योग सत्र आयोजित किए जाएंगे। खेल मंत्रालय के मुताबिक, देशभर में करीब 15,000 से ज्यादा लोग इन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा राज्य खेल विभाग और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी भी इसमें शामिल होंगे।

केंद्रीय मंत्री मन्सुख मांडविया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव के बाद 2014 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में अपनाया था। तब से यह दुनिया भर में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का उत्सव बन गया है।

दिल्ली में तैयारी काफी तेज है। NDMC शहर के आठ अलग-अलग इलाकों में योग कार्यक्रम करा रहा है, जिसमें 5,000 से ज्यादा लोग जुट सकते हैं। इसके अलावा आर्ट ऑफ लिविंग, पतंजलि योग समिति, गायत्री परिवार और ईशा योग सेंटर जैसी संस्थाएं भी दिल्ली के अलग-अलग केंद्रों पर योग सत्र आयोजित कर रही हैं।