Delhi के जसोला में दीवार गिरने से मजदूर की मौत, ठेकेदार गिरफ्तार
Delhi: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जसोला इलाके में एक पुरानी इमारत को तोड़ने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहाँ जसोला विहार पॉकेट-1 के प्लॉट नंबर 149 पर काम चल रहा था, जहाँ आखिरी दीवार गिराते समय वह मजदूरों पर ही गिर गई। इस हा
Delhi: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जसोला इलाके में एक पुरानी इमारत को तोड़ने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहाँ जसोला विहार पॉकेट-1 के प्लॉट नंबर 149 पर काम चल रहा था, जहाँ आखिरी दीवार गिराते समय वह मजदूरों पर ही गिर गई। इस हादसे में 24 साल के विजय नाम के मजदूर की जान चली गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। एक अन्य मजदूर को हल्की चोटें आई हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और जांच शुरू की। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की है।
सरिता विहार पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 280, 125(a) और 106(1) के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने ठेकेदार शमशुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्लॉट के मालिक खुर्शीद की तलाश की जा रही है। क्राइम टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं।
एसडीएम बदरपुर ने हादसे वाली जगह को सील कर दिया है ताकि जांच पूरी होने तक वहां कोई काम न हो सके। अब यह देखा जा रहा है कि काम के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था या नहीं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले रोहिणी सेक्टर-16 में भी एक इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद प्रशासन ने जर्जर इमारतों की सुरक्षा जांच के आदेश दिए थे।