Delhi के जंतर-मंतर प्रदर्शन में दिखा हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजल, नारेबाजी का वीडियो वायरल
Delhi: राजधानी के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई 2026 को NEET पेपर लीक के विरोध में हुए एक प्रदर्शन के दौरान नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली का कुख्यात बदमाश हाजी अफजल नजर आया है। इस प्रदर्शन का आयोजन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने
Delhi: राजधानी के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई 2026 को NEET पेपर लीक के विरोध में हुए एक प्रदर्शन के दौरान नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली का कुख्यात बदमाश हाजी अफजल नजर आया है। इस प्रदर्शन का आयोजन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने किया था। हाजी अफजल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह जमकर नारेबाजी करता दिख रहा है।
हाजी अफजल नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के सीलमपुर इलाके का रहने वाला है और पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर है। उस पर हत्या, अपहरण, दंगा और मकोका जैसे कुल 26 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। साल 2013 में उसे मकोका एक्ट के तहत 6 साल की सजा भी सुनाई गई थी और फिलहाल वह जमानत पर बाहर है। राजनीतिक संबंधों की बात करें तो वह आम आदमी पार्टी (AAP) का ब्लॉक प्रेसिडेंट है और उसकी पत्नी हज्जन शकीला AAP की मौजूदा पार्षद हैं।
इस प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने पहले ही साफ कर दिया था कि CJP को संसद मार्च की कोई आधिकारिक अनुमति नहीं मिली थी। डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि 19 जुलाई को नई दिल्ली जिले में BNSS की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू थी, जिसके मुताबिक पांच या उससे ज्यादा लोगों का जमा होना कानून का उल्लंघन था।
जब Zee Media ने इस मामले पर हाजी अफजल से बात की, तो उसने दावा किया कि वह छात्रों के समर्थन में सिर्फ 10-15 मिनट के लिए वहां मौजूद था और उसका किसी भी तरह की हिंसा से कोई लेना-देना नहीं है। दिल्ली पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि 20 जुलाई को हुई हिंसा में हाजी अफजल या उसके साथियों की कोई भूमिका थी या नहीं।