Delhi के जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट का 12वां दिन, सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी और छात्रों की सेहत बिगड़ी
Delhi: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन बुधवार को 12वें दिन में पहुंच गया है। इस प्रदर्शन के बीच पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। वहीं, अनिश्चि
Delhi: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन बुधवार को 12वें दिन में पहुंच गया है। इस प्रदर्शन के बीच पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। वहीं, अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे कई छात्रों की तबीयत खराब होने से माहौल तनावपूर्ण हो गया है।
सोनम वांगचुक ने अपनी स्थिति के बारे में बताया कि वे स्थिर हैं लेकिन काफी थकान महसूस कर रहे हैं। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, भूख हड़ताल की वजह से उनका वजन करीब 2 किलोग्राम कम हो गया है और ब्लड प्रेशर लगातार गिर रहा है। उनका ब्लड शुगर लेवल 66 तक पहुंच गया है, जिसे शरीर में कीटोसिस प्रक्रिया की शुरुआत माना जा रहा है। डॉक्टरों ने उन्हें पानी और नमक का सेवन बढ़ाने की सलाह दी है।
प्रदर्शन में शामिल छात्रों की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। AISA ने बताया कि JNUSU के संयुक्त सचिव दानिश का ब्लड शुगर 61 mg/dL तक गिर गया है। इसके अलावा आमीन का ब्लड प्रेशर गंभीर था और दीपक का ब्लड शुगर 70 पाया गया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें उपवास रोकने को कहा है। छत्तीसगढ़ से आए एक छात्र अनीश की हालत बिगड़ने पर दिल्ली पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई।
CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सरकार पर पेपर लीक और छात्रों की स्थिति को लेकर उदासीनता का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन स्थल पर पानी और सफाई की सुविधा बंद कर दी है। प्रदर्शनकारी NEET पेपर लीक मामले में जवाबदेही और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। साथ ही सोनम वांगचुक लद्दाख के लिए संवैधानिक सुरक्षा और छठी अनुसूची के तहत दर्जे की मांग पर अड़े हुए हैं।