Delhi के जंतर मंतर पर NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन, CJP ने मांगा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा

Delhi: राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर Cockroach Janta Party (CJP) का विरोध प्रदर्शन अब तीसरे दिन में पहुंच गया है। NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शनकारी केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे क

Delhi: राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर Cockroach Janta Party (CJP) का विरोध प्रदर्शन अब तीसरे दिन में पहुंच गया है। NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शनकारी केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। यह आंदोलन शनिवार, 20 जून 2026 से शुरू हुआ था और अब यह अनिश्चितकालीन हो गया है।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे CJP के फाउंडर Abhijeet Dipke ने अन्य छात्र संगठनों और किसान यूनियनों से भी इस मुहिम में शामिल होने की अपील की है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने शुरुआत में केवल शाम 5 बजे तक की अनुमति दी थी, जिसके बाद पुलिस ने इसे अवैध घोषित कर दिया। इसके बावजूद छात्र रात भर वहीं डटे रहे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि वहां बिजली और पानी की सप्लाई रोकी गई, हालांकि बाद में पीने के पानी की व्यवस्था बहाल हो गई।

आंदोलन को और तेज करने के लिए CJP ने कुछ अनोखे तरीके अपनाए हैं। उन्होंने एक ‘डायपर डोनेशन ड्राइव’ की घोषणा की है और छात्रों से अपील की है कि वे डायपर लेकर आएं और अपनी मांगें लिखें। इसके अलावा, सोमवार शाम 6 बजे ‘India Against Paper Leak’ के बैनर तले एक कैंडल मार्च भी निकाला जाएगा। इस प्रदर्शन में केवल NEET ही नहीं, बल्कि UPSC और SSC की तैयारी कर रहे छात्र भी अपनी समस्याएं साझा करेंगे।

दिल्ली पुलिस के नियमों के मुताबिक, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के लिए सात दिन पहले अनुमति लेनी होती है और यहां अधिकतम 1000 लोगों के जमा होने की अनुमति है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जगह खाली करने के निर्देश दिए थे, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक शिक्षा व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही तय नहीं होगी, वे पीछे नहीं हटेंगे।