Delhi में 42 जगहों पर लगे जन कल्याण शिविर, 20 जून तक एक ही छत के नीचे मिलेंगी 21 सरकारी योजनाओं की सुविधा

Delhi: दिल्ली के लोगों के लिए सरकार ने एक बड़ी सुविधा शुरू की है। शहर में 42 अलग-अलग जगहों पर ‘जन कल्याण शिविर’ लगाए गए हैं, जो 18 जून से 20 जून 2026 तक चलेंगे। इन शिविरों का मकसद आम जनता की समस्याओं को जल्दी

Delhi: दिल्ली के लोगों के लिए सरकार ने एक बड़ी सुविधा शुरू की है। शहर में 42 अलग-अलग जगहों पर ‘जन कल्याण शिविर’ लगाए गए हैं, जो 18 जून से 20 जून 2026 तक चलेंगे। इन शिविरों का मकसद आम जनता की समस्याओं को जल्दी सुलझाना और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उन तक पहुँचाना है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीतमपुरा में इन शिविरों का उद्घाटन किया।

ये शिविर हर दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे। आम लोगों की आसानी के लिए ज्यादातर शिविर स्कूलों में लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल और दिल्ली सरकार के एक साल पूरे होने की खुशी में ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत की गई है। शिविरों में जाने वाले लोगों को अपना आधार कार्ड, मोबाइल फोन और पहचान पत्र साथ रखने की सलाह दी गई है।

इन शिविरों में दिल्ली सरकार के कई अहम विभाग जैसे जल बोर्ड, ऊर्जा विभाग, परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद हैं। यहाँ केंद्र और राज्य सरकार की कुल 21 योजनाओं का लाभ एक ही जगह मिल रहा है।

मुख्य सेवाएँ और योजनाएँ किसे मिलेगा लाभ/क्या होगा काम
आयुष्मान कार्ड 70 साल से ऊपर के बुजुर्ग और BPL कार्ड धारक
पेंशन सेवाएँ विधवा, दिव्यांग और वृद्धावस्था पेंशन मामले
कार्ड और खाते गुलाबी कार्ड, राशन कार्ड, ई-श्रम कार्ड और जन धन खाता
PM योजनाएँ स्वनिधि, विश्वकर्मा और सूर्य घर योजना
दस्तावेज और ऋण जाति प्रमाण पत्र, छात्रवृत्ति और MSME लोन
पानी बिल गलत बिल सुधार, जुर्माना माफी और कनेक्शन नियमित करना
अन्य सुविधाएँ आधार अपडेट, लखपति बिटिया योजना और होम टैक्स मामले

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मुताबिक, इन शिविरों से समाज के आखिरी व्यक्ति तक सरकारी मदद पहुँचेगी और कामकाज में पारदर्शिता आएगी। इसके अलावा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत यहाँ पौधों का वितरण भी किया जा रहा है।