Delhi की जेलों में वसूली और रिश्वत का खेल, 3 जेल अधिकारियों समेत 5 आरोपी न्यायिक हिरासत में

Delhi: दिल्ली की जेलों में कैदियों से पैसे वसूलने और रिश्वत लेने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने इस मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें जेल के अधिकारी और वकील शामिल हैं

Delhi: दिल्ली की जेलों में कैदियों से पैसे वसूलने और रिश्वत लेने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने इस मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें जेल के अधिकारी और वकील शामिल हैं। ताजा अपडेट में Rouse Avenue कोर्ट ने तीन जेल अधिकारियों, एक वकील और एक अन्य व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

यह पूरा मामला तब सामने आया जब 9 फरवरी 2026 को एक व्यक्ति ने ACB से शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि रोहिणी जेल में बंद उसके पिता और भाई की सुरक्षा और सुविधाओं के बदले उससे पैसों की मांग की जा रही थी। इसके बाद ACB ने जाल बिछाया और 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा।

जांच में पता चला कि यह कोई छोटी घटना नहीं बल्कि एक संगठित गिरोह था। Joint Commissioner of Police (ACB) विक्रमजीत सिंह ने बताया कि यह एक बड़ी साजिश थी। जेल के अंदर खास सुविधाएं देने, सुरक्षा मुहैया कराने और यहां तक कि तंबाकू जैसी प्रतिबंधित चीजें पहुंचाने के लिए कैदियों के परिवार वालों से मोटी रकम वसूली जाती थी।

ACB ने बैंक खातों और डिजिटल सबूतों की जांच की, जिससे पता चला कि रिश्वत के पैसे कई अलग-अलग खातों में घुमाए जाते थे और फिर उन्हें कैश निकालकर गिरोह के सदस्यों में बांट दिया जाता था। इस मामले में FIR No. 04/2026 दर्ज की गई है।

पद/श्रेणी नाम जेल/स्थान
Assistant Superintendent Sunil Kumar Rohini Jail
Head Warder Jogender Tihar Jail
Head Warder Yogesh Rohini Jail
Warder Dinesh Dabas Rohini Jail
Warder Pankaj Kumar Rohini Jail
Warder Ravi Kumar Rohini Jail
Warder Jagbir Rohini Jail
Advocate Manish Faridabad
Advocate Harender Bansal Baghpat, UP
Private Person Ashish Rana Delhi
Private Person Viplove Khari Delhi

फिलहाल ACB इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पूरे खेल में और कितने लोग शामिल थे और अब तक कुल कितनी रकम की वसूली की गई है।