Delhi के Jahangirpuri में युवक की चाकू मारकर हत्या, बीच-बचाव करने आए दो पुलिसवाले घायल
Delhi: राजधानी के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार रात खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें एक 20 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक पर इतना बेरहमी से हमला किया कि बीच-बचाव करने आए दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुल
Delhi: राजधानी के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार रात खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें एक 20 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक पर इतना बेरहमी से हमला किया कि बीच-बचाव करने आए दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए तीन नाबालिगों समेत चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान इरफान के रूप में हुई है, जो जहांगीरपुरी के बी-ब्लॉक का रहने वाला था और एक सैलून में काम करता था। शनिवार रात करीब 8 बजे पुलिस को एक PCR कॉल मिली थी कि एक व्यक्ति घायल पड़ा है। जब बीट पेट्रोलिंग पर तैनात हेड कांस्टेबल कृष्ण और सोहन लाल मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने इरफान को बचाने की कोशिश की। इस दौरान आरोपियों ने पुलिसवालों पर भी हमला कर दिया, जिससे उन्हें मामूली चोटें आईं। इसके बाद हमलावरों ने इरफान पर दोबारा चाकू से वार किया।
घायल इरफान को तुरंत बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता अज़लम खान ने इस घटना की जानकारी दी। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि यह हमला दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश के कारण हुआ है।
नॉर्थवेस्ट जिले की डीसीपी Akanksha Yadav ने बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहराई से जांच के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। पुलिस इलाके के CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि बाकी बचे हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।