Delhi के जहांगीरपुरी में रंजिश के चलते युवक की पीटकर हत्या, 3 नाबालिग पकड़े गए

Delhi: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां 23 साल के एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिग आरोपि

Delhi: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां 23 साल के एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

मृतक की पहचान 23 वर्षीय आरिफ के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि यह हमला करीब छह महीने पहले हुए एक झगड़े का बदला लेने के लिए किया गया था। यह घटना बृहस्पतिवार रात को हुई, जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस ने जहांगीरपुरी थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है।

इस घटना के बाद शुक्रवार को आरिफ के परिवार और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने जहांगीरपुरी स्थित कुशल सिनेमा के सामने शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया और दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

हालात बिगड़ते देख वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराया। अधिकारियों ने परिजनों को भरोसा दिया कि सभी फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।