Delhi: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज मंगलवार, 5 मई को Delhi Capitals और Chennai Super Kings के बीच IPL मैच खेला जाएगा। इस बड़े मुकाबले को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शहर में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। शाम
Delhi: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज मंगलवार, 5 मई को Delhi Capitals और Chennai Super Kings के बीच IPL मैच खेला जाएगा। इस बड़े मुकाबले को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शहर में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक कई रास्तों पर गाड़ियों की आवाजाही पर रोक रहेगी और डायवर्जन लागू रहेगा।
किन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक जवाहरलाल नेहरू मार्ग (राजघाट से कमला मार्केट/दिल्ली गेट तक), आसफ अली रोड (तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट के बीच) और बहादुर शाह जफर मार्ग (दिल्ली गेट से ITO तक) पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। भारी और कमर्शियल वाहनों को दरियागंज से दिल्ली गेट चौक, दिल्ली गेट चौक से गुरु नानक चौक और ITO से दिल्ली गेट चौक के बीच जाने की अनुमति नहीं होगी।
पार्किंग और स्टेडियम में एंट्री के नियम क्या हैं
मैच देखने आने वाले लोगों के लिए माता सुंदरि रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर फ्री पार्किंग की सुविधा दी गई है। स्टेडियम के पास बिना वैध लेबल वाली गाड़ियां खड़ी करने पर उन्हें टो किया जाएगा। एंट्री के लिए गेट नंबर 1-8 और 16-18 के लिए BSZ मार्ग और गेट नंबर 10-15 के लिए JLN मार्ग (अंबेडकर स्टेडियम बस टर्मिनल के पास) का इस्तेमाल करना होगा।
आने-जाने वालों के लिए मेट्रो की सुविधा
मैच की टाइमिंग शाम 7 बजे से रात 10:30 बजे तक है। दर्शकों की सुविधा को देखते हुए Delhi Metro ने सभी लाइनों पर आखिरी ट्रेन के समय को बढ़ा दिया है ताकि लोग आसानी से अपने घर लौट सकें। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे स्टेडियम के आसपास के रास्तों का इस्तेमाल करने से बचें।
Frequently Asked Questions (FAQs)
ट्रैफिक प्रतिबंध कितने बजे से कितने बजे तक लागू रहेगा
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन आज शाम 5:00 बजे से रात 12:00 बजे तक लागू रहेंगे।
स्टेडियम के पास पार्किंग के लिए कौन से विकल्प उपलब्ध हैं
फ्री पार्किंग माता सुंदरि रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर उपलब्ध है, जहाँ पार्क-एंड-राइड की सुविधा भी मिलेगी।