Delhi में 40 जगहों पर मनेगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, जनपथ पर शामिल होंगे JP Nadda

Delhi: राजधानी दिल्ली में 21 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम रहेगी। इस बार शहर के 40 अलग-अलग स्थानों पर खास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जनपथ पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और BJP अध्यक्ष JP N

Delhi: राजधानी दिल्ली में 21 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम रहेगी। इस बार शहर के 40 अलग-अलग स्थानों पर खास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जनपथ पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और BJP अध्यक्ष JP Nadda शिरकत करेंगे।

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के डीन प्रो. महेश व्यास ने बताया कि दिल्ली में योग के जरिए स्वस्थ परिवार और समाज बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इस साल योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ (Yoga for Healthy Aging) रखी गई है। साथ ही आयुष मंत्रालय ने ‘योग 365’ की मुहिम भी शुरू की है, ताकि लोग इसे अपनी रोजमर्रा की आदत बना सकें।

दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में कार्यक्रमों की तैयारी पूरी हो चुकी है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने 29 प्रमुख जगहों पर आयोजन किए हैं, जिसमें मुख्य कार्यक्रम ‘बन्सेरा’ पार्क में होगा। इसकी अगुवाई दिल्ली के उपराज्यपाल Taranjit Singh Sandhu करेंगे। इसके अलावा, सोशल जस्टिस और एम्पावरमेंट मंत्रालय भारत मंडपम में सुबह 11 बजे एक विशेष कार्यक्रम करेगा, जिसमें करीब 1,500 बुजुर्ग शामिल होंगे।

आम जनता के लिए योग को आसान बनाने के लिए 45 मिनट का ‘कॉमन योग प्रोटोकॉल’ तैयार किया गया है, जिसे लोग यूट्यूब और टीवी चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं, कनॉट प्लेस के भगवान भारत ज्ञानस्थली तीर्थ में समयिक वेलनेस फाउंडेशन द्वारा सुबह 6 बजे ‘सामयिक योग ध्यान’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने कहा कि योग केवल शारीरिक कसरत नहीं है, बल्कि यह एक वैज्ञानिक तरीका है जिससे जीवन में संतुलन और सकारात्मकता आती है। इस आयोजन को सफल बनाने में आयुष मंत्रालय, NDMC और दिल्ली सरकार जैसे संस्थान मिलकर काम कर रहे हैं।