Delhi में Income Tax विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, MCD ऑफिस में हुए फर्जी इंटरव्यू, 3 गिरफ्तार
Delhi: राजधानी दिल्ली में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। जालसाजों ने Income Tax विभाग में MTS की नौकरी का लालच देकर एक सुरक्षा गार्ड से 2 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने क
Delhi: राजधानी दिल्ली में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। जालसाजों ने Income Tax विभाग में MTS की नौकरी का लालच देकर एक सुरक्षा गार्ड से 2 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
यह पूरा मामला अजमेरी गेट स्थित Civic Centre का है, जहाँ MCD का मुख्यालय और Income Tax विभाग का ऑफिस है। पीड़ित गौतम प्रसाद, जो वहीं पर सुरक्षा गार्ड थे, को दिसंबर में चिराग नाम के व्यक्ति ने संपर्क किया। चिराग ने खुद को Income Tax विभाग का कर्मचारी बताया और करीब 44,000 रुपये महीने की सैलरी वाली MTS नौकरी दिलाने का वादा किया। भरोसा जीतने के लिए आरोपियों ने गौतम को Civic Centre परिसर में ही घुमाया और फर्जी वेरिफिकेशन फॉर्म भी दिखाए, जिससे उन्हें लगा कि सब कुछ असली है।
नौकरी के चक्कर में गौतम प्रसाद ने अपनी सुरक्षा गार्ड की नौकरी छोड़ दी और अपना PF का पैसा भी तोड़ लिया ताकि आरोपियों को भुगतान कर सकें। जब उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ धोखा हुआ है, तब उन्होंने मई में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
दिल्ली पुलिस के DCP (सेंट्रल) रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया विज्ञापनों के जरिए बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाते थे। पुलिस ने इस मामले में निम्नलिखित लोगों को गिरफ्तार किया है:
- रोहित चौहान (37): फ्रीलांस प्लेसमेंट एजेंट
- चिराग अग्रवाल (41): Income Tax विभाग का पूर्व MTS कर्मचारी (जिसने खुद को नवीन प्रकाश बताया था)
- तरुण गोस्वामी (37): प्लेसमेंट एजेंट और प्रॉपर्टी डीलर
पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह ने अब तक 6 से 7 लोगों को अपना शिकार बनाया है और करीब 10 लाख रुपये की ठगी की है। पवन दत्त शर्मा नाम के एक अन्य पूर्व कर्मचारी को भी इस मामले में बाउंड डाउन किया गया है। फिलहाल पुलिस गिरोह के मास्टरमाइंड और अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।