Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। शुक्रवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन अब भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। विभाग ने लोगों को सावधान
Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। शुक्रवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन अब भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और जरूरत पड़ने पर घरों के अंदर रहने की सलाह दी है।
मौसम का हाल और IMD की चेतावनी
IMD ने दिल्ली के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। इसके मुताबिक 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इससे पहले येलो अलर्ट जारी किया गया था, जिसे बाद में बढ़ा दिया गया। पिछले 24 घंटों में दक्षिण-पश्चिमी हवाएं 37 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच चुकी हैं।
तापमान में उतार-चढ़ाव और लू की स्थिति
दिल्ली में 15 और 16 अप्रैल को काफी गर्मी रही, जहां तापमान 39.2 और 38.2 डिग्री सेल्सियस तक गया। हालांकि, 17 अप्रैल की शाम को हुई बारिश से तापमान में 7 से 10 डिग्री की गिरावट आई, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। लेकिन स्काइमेट के महेश पालावत के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में तापमान फिर से बढ़कर 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जिससे लू (Heatwave) चल सकती है।
सावधानियां और जरूरी दिशा-निर्देश
बढ़ती गर्मी और लू से बचने के लिए IMD ने आम जनता के लिए कुछ जरूरी सलाह जारी की हैं:
- तेज धूप में बाहर निकलने से बचें।
- हल्के रंग के, ढीले और सूती कपड़े पहनें।
- बाहर जाते समय सिर को ढक कर रखें।
- शरीर में पानी की कमी न होने दें और पर्याप्त पानी पिएं।