Delhi Airport पर 34.67 करोड़ की हेरोइन जब्त, कुआलालंपुर से आया यात्री गिरफ्तार

Delhi: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। अधिकारियों ने कुआलालंपुर से आए एक भारतीय यात्री के पास से करीब 34.67 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की है। यह

Delhi: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। अधिकारियों ने कुआलालंपुर से आए एक भारतीय यात्री के पास से करीब 34.67 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की है। यह पूरी कार्रवाई एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर की गई।

जानकारी के मुताबिक, यह यात्री 16 जून को फ्लाइट OD-205 से कुआलालंपुर से दिल्ली पहुंचा था। जब वह ग्रीन चैनल से गुजर रहा था, तब अधिकारियों को उसकी गतिविधियों पर शक हुआ। प्रोफाइलिंग और संदेह के आधार पर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके दो ट्रॉली बैग्स का एक्स-रे किया गया।

चेकिंग के दौरान बैग से सफेद पाउडर के चार पैकेट मिले। जब इसकी जांच की गई, तो पता चला कि यह हेरोइन है। जब्त की गई हेरोइन का कुल वजन 6,934 ग्राम है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 34.67 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

कस्टम अधिकारियों ने आरोपी यात्री को NDPS एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस और कस्टम विभाग अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि इस तस्करी के पीछे कौन सा गिरोह काम कर रहा है और इस खेप का असली मालिक कौन था। अंतरराष्ट्रीय ड्रग ट्रैफिकिंग गैंग से जुड़े कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।