Delhi एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आए यात्री से 6 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, कस्टम अधिकारियों ने किया गिरफ्तार

Delhi: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने एक बड़ी कार्रवाई की है। बैंकॉक से आए एक यात्री के सामान की तलाशी लेने पर उसके पास से छह किलोग्राम से अधिक ‘हाइड्रोपोनिक’ गां

Delhi: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने एक बड़ी कार्रवाई की है। बैंकॉक से आए एक यात्री के सामान की तलाशी लेने पर उसके पास से छह किलोग्राम से अधिक ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजा मिला है। इस बरामदगी के बाद अधिकारियों ने यात्री को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

सीमा शुल्क अधिकारियों ने आधिकारिक बयान में बताया कि यह पूरी घटना बुधवार, 15 जुलाई को हुई। जब यात्री बैंकॉक से दिल्ली पहुंचा, तो सुरक्षा जांच के दौरान उसके सामान में संदिग्ध चीजें मिलीं। जब बारीकी से जांच की गई, तो उसमें छह किलो से ज्यादा मात्रा में हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ। अधिकारियों ने अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।