Delhi के हुमायूँ Tomb म्यूजियम में लगी खास प्रदर्शनी, पहली बार देखने को मिलेगी Botticelli की मशहूर पेंटिंग

Delhi: राजधानी दिल्ली के हुमायूँ Tomb म्यूजियम में ‘One Mother, Many Mother Tongues’ नाम की एक खास प्रदर्शनी शुरू हुई है। इस प्रदर्शनी में दुनिया भर की अलग-अलग संस्कृतियों में माँ और बच्चे के रिश्ते को कला के

Delhi: राजधानी दिल्ली के हुमायूँ Tomb म्यूजियम में ‘One Mother, Many Mother Tongues’ नाम की एक खास प्रदर्शनी शुरू हुई है। इस प्रदर्शनी में दुनिया भर की अलग-अलग संस्कृतियों में माँ और बच्चे के रिश्ते को कला के जरिए दिखाया गया है। इसमें कुल 27 चीजें रखी गई हैं, जिन्हें देखने के लिए कोई टिकट नहीं लगेगा और यह सभी के लिए फ्री है।

इस प्रदर्शनी का सबसे बड़ा आकर्षण 15वीं सदी के मशहूर कलाकार Sandro Botticelli की पेंटिंग ‘Madonna and Child’ है। यह पेंटिंग इटली के Florence स्थित Museo Stibbert से लाई गई है और पहली बार भारत में लोगों के सामने प्रदर्शित की जा रही है। इसके अलावा यहाँ प्राचीन रोमन काल की मूर्तियाँ, बौद्ध परंपरा की हृति की आकृतियाँ और भारत की योगिनियों और सप्तमात्रिकाओं की मूर्तियाँ भी रखी गई हैं। ये कलाकृतियाँ 2500 ईसा पूर्व से लेकर 15वीं सदी तक की हैं।

इस आयोजन को Italian Embassy Cultural Centre, हुमायूँ Tomb म्यूजियम और भारत के संस्कृति मंत्रालय ने मिलकर तैयार किया है। इसे Andrea Anastasio और JNU के प्रोफेसर Naman P Ahuja ने क्यूरेट किया है। इस प्रदर्शनी के लिए भारत और इटली के 13 म्यूजियम और तीन प्राइवेट कलेक्शन से सामान मंगाया गया है।

इटली के राजदूत Antonio Bartoli ने बताया कि संस्कृति के जरिए भारत और इटली के रिश्ते और मजबूत होंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि 2027 को ‘Year of Culture and Tourism’ के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें कई नए प्रोजेक्ट और डिजाइन सहयोग देखने को मिलेंगे। यह प्रदर्शनी 16 अगस्त 2026 तक चलेगी, जबकि यहाँ चल रही एक और प्रदर्शनी ‘Shared Stories’ अगस्त के अंत तक जारी रहेगी।