Delhi: सफदरजंग एंक्लेव के पास स्थित हुमायूंपुर विलेज में एक होटल की बेसमेंट में आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। इस घटना के बाद प्रशासन अलर्ट
Delhi: सफदरजंग एंक्लेव के पास स्थित हुमायूंपुर विलेज में एक होटल की बेसमेंट में आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। इस घटना के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
आग बुझाने के लिए कितनी गाड़ियां पहुंचीं
होटल की बेसमेंट में लगी इस आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई की। मौके पर पांच फायर टेंडरों को तैनात किया गया था। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह शांत किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग
दिल्ली में पिछले कुछ समय से बढ़ रही आगजनी की घटनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय में एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। इस मीटिंग में हाल ही में हुई आग की घटनाओं की समीक्षा की जाएगी और सुरक्षा उपायों पर चर्चा होगी।