Delhi: राजधानी दिल्ली में इस साल की सबसे प्रचंड गर्मी ने दस्तक दे दी है और तापमान ने सीजन के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सफदरजंग मौसम केंद्र में पारा 41.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि रिज जैसे इलाकों में यह
Delhi: राजधानी दिल्ली में इस साल की सबसे प्रचंड गर्मी ने दस्तक दे दी है और तापमान ने सीजन के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सफदरजंग मौसम केंद्र में पारा 41.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि रिज जैसे इलाकों में यह 43 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया है। दिन के साथ-साथ अब रातें भी गर्म होने लगी हैं जिससे आम लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं।
गर्मी से राहत के लिए कब होगी दिल्ली में बारिश?
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली वालों को इस भीषण गर्मी से राहत मिलने में अभी थोड़ा समय लग सकता है। हालांकि 26 अप्रैल को मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद जताई गई है। विभाग का कहना है कि इस दिन दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे बढ़ते तापमान पर लगाम लगेगी और लोगों को झुलसाने वाली लू से थोड़ी राहत मिल पाएगी।
अगले दो दिनों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
आने वाले 48 घंटे दिल्ली के निवासियों के लिए काफी भारी पड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने अपनी चेतावनी में कुछ मुख्य बातें कही हैं:
- अगले दो दिनों तक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हीटवेव यानी लू चलने की पूरी आशंका है।
- सफदरजंग और रिज जैसे प्रमुख केंद्रों पर तापमान में और भी बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
- दोपहर के समय गर्म हवाओं का असर सबसे ज्यादा रहेगा, जिससे घर से बाहर निकलना मुश्किल होगा।
- रात के समय भी सामान्य से अधिक तापमान रहने के कारण उमस और बेचैनी बनी रहेगी।