Delhi में Commonwealth Table Tennis Championships 2026 का आगाज, 25 देशों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम
Delhi: देश की राजधानी दिल्ली इस समय अंतरराष्ट्रीय खेल के रोमांच से भरी हुई है। यहाँ 22वें कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस बड़े टूर्नामेंट में 25 कॉमनवेल्थ देशों के खिलाड़ी, कोच और अधिकारी
Delhi: देश की राजधानी दिल्ली इस समय अंतरराष्ट्रीय खेल के रोमांच से भरी हुई है। यहाँ 22वें कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस बड़े टूर्नामेंट में 25 कॉमनवेल्थ देशों के खिलाड़ी, कोच और अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। दिल्ली सरकार ने इस आयोजन के जरिए शहर को दुनिया के बेहतरीन स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में पेश किया है।
यह चैंपियनशिप 27 जुलाई से शुरू होकर 2 अगस्त 2026 तक चलेगी। खेल के सभी मुकाबले और मुख्य कार्यक्रम नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे हैं। 2 अगस्त को इस टूर्नामेंट का ग्रैंड फिनाले होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस आयोजन की घोषणा पहले ही कर दी थी और उन्होंने खेल बुनियादी ढांचे को विश्वस्तरीय बनाने की बात कही थी।
इस प्रतियोगिता के लिए ‘मयूर’ को आधिकारिक शुभंकर (Mascot) बनाया गया है। शिक्षा और खेल मंत्री आशीष सूद ने कहा कि इस आयोजन से दिल्ली को देश की ‘स्पोर्ट्स कैपिटल’ बनाने में मदद मिलेगी और यहाँ के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलेगी। इस इवेंट को सफल बनाने में दिल्ली सरकार के साथ टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI) और दिल्ली स्टेट टेबल टेनिस एसोसिएशन की मुख्य भूमिका है।
टूर्नामेंट में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया, सिंगापुर और नाइजीरिया जैसे कई देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और सभी प्रतिभागियों को खेल भावना और दोस्ती के साथ इस चैंपियनशिप को यादगार बनाने की शुभकामनाएं दीं।