Delhi HC का आदेश, Cockroach Janta Party का X अकाउंट होगा बहाल; NEET परीक्षा खत्म होने के बाद केंद्र की चिंता हुई खत्म

Delhi: दिल्ली हाई कोर्ट ने Cockroach Janta Party (CJP) के X (पहले ट्विटर) अकाउंट को फिर से शुरू करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने यह फैसला मंगलवार, 7 जुलाई 2026 को सुनाया। केंद्र सरकार ने कोर्ट में माना कि जिस वजह से इस अका

Delhi: दिल्ली हाई कोर्ट ने Cockroach Janta Party (CJP) के X (पहले ट्विटर) अकाउंट को फिर से शुरू करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने यह फैसला मंगलवार, 7 जुलाई 2026 को सुनाया। केंद्र सरकार ने कोर्ट में माना कि जिस वजह से इस अकाउंट को ब्लॉक किया गया था, वह अब खत्म हो चुकी है।

दरअसल, केंद्र सरकार ने NEET परीक्षा के दौरान छात्रों और अभिभावकों के बीच भ्रम और अराजकता फैलने के डर से इस अकाउंट को ब्लॉक करवाया था। यह कार्रवाई आईटी एक्ट की धारा 69A के तहत इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की रिपोर्ट के आधार पर की गई थी। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि चूंकि NEET की परीक्षा अब पूरी हो चुकी है, इसलिए अकाउंट को ब्लॉक रखने का कोई कारण नहीं बचा है।

केंद्र सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि सरकार को अब अकाउंट अनब्लॉक करने में कोई आपत्ति नहीं है। Cockroach Janta Party के संस्थापक अभिजीत दिपके ने इस फैसले को फ्री स्पीच और डिजिटल अधिकारों की बड़ी जीत बताया है।

जानकारी के मुताबिक, इस अकाउंट को 21 मई 2026 को ब्लॉक किया गया था, जबकि इसकी शुरुआत 15 मई 2026 को हुई थी। 21 जून 2026 को NEET की दोबारा परीक्षा हुई, जिसके बाद सरकार ने अपना रुख बदला। हालांकि, 7 जुलाई को आदेश आने के बावजूद कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि अकाउंट अब भी विथहेल्ड दिख रहा था। इस बीच CJP ने ‘Cockroach is Back’ नाम से एक नया हैंडल भी शुरू कर दिया था।