Delhi High Court में क्रिकेटर Abhishek Sharma की अर्जी, AI से फोटो बदलने और गलत इस्तेमाल पर जताई चिंता

Delhi: भारतीय क्रिकेटर Abhishek Sharma ने अपनी फोटो और नाम के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए Delhi High Court का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इंटरनेट और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जरिए उनकी तस्वीरों के

Delhi: भारतीय क्रिकेटर Abhishek Sharma ने अपनी फोटो और नाम के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए Delhi High Court का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इंटरनेट और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जरिए उनकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। मामला अब कोर्ट में है जहां जस्टिस ज्योति सिंह इस बात की जांच कर रही हैं कि किसी व्यक्ति की पहचान और उसकी छवि के अधिकारों की सुरक्षा कैसे की जाए।

सुनवाई के दौरान जस्टिस ज्योति सिंह ने कहा कि डिजिटल दुनिया में मानहानि और पर्सनैलिटी राइट्स (व्यक्तित्व अधिकार) के बीच एक बहुत बारीक रेखा होती है। कोर्ट ने माना कि यह पूरा मामला अभी बदलती कानूनी समझ के दौर से गुजर रहा है। कोर्ट ने फिलहाल कोई तुरंत आदेश देने से इनकार कर दिया और क्रिकेटर के वकील से उन सभी पोस्ट के स्क्रीनशॉट मांगे हैं जिनका जिक्र केस में किया गया है।

क्रिकेटर Abhishek Sharma के वकील एडवोकेट ठाकुर ने कोर्ट को बताया कि AI का इस्तेमाल करके उनकी और उनके मैनेजर की फोटो को बदल दिया गया। उन्होंने दावा किया कि एक पोस्ट में मैनेजर को उनकी गर्लफ्रेंड बताया गया और एक AI फोटो में उन्हें रोते हुए दिखाया गया, जो पूरी तरह गलत और भ्रामक है।

दूसरी तरफ, Meta की तरफ से पेश हुए एडवोकेट वरुण पाठक ने कहा कि शिकायत में दिए गए 8 लिंक में से 2 अब मौजूद नहीं हैं। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि कुछ पोस्ट केवल पैपराजी (पaparazzi) फोटोग्राफी का हिस्सा हैं और इन्हें पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन नहीं माना जा सकता। Meta ने कोर्ट को यह भी बताया कि यह मामला 25 URL से बढ़कर अब 4,000 URL तक पहुंच गया है, जिससे इसे मैनेज करना मुश्किल हो रहा है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 9 जुलाई 2026 को होगी।