Delhi, Haryana समेत 5 राज्यों में भीषण गर्मी, IMD ने जारी किया Yellow Alert, अगले 2 दिन तक होगी बारिश

Delhi: दिल्ली में मॉनसून की देरी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। शहर अब किसी भट्ठी की तरह तप रहा है। 27 जून को पिछले 16 सालों का सबसे गर्म दिन रहा, जहां तापमान तो 41.3 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन उमस की वजह से लोगों को 5

Delhi: दिल्ली में मॉनसून की देरी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। शहर अब किसी भट्ठी की तरह तप रहा है। 27 जून को पिछले 16 सालों का सबसे गर्म दिन रहा, जहां तापमान तो 41.3 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन उमस की वजह से लोगों को 51.3 डिग्री सेल्सियस जैसी भीषण गर्मी महसूस हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार और बुधवार यानी 1 और 2 जुलाई को आंधी और बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। वहीं हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अभी भी लू का असर बना हुआ है।

IMD के मुताबिक दिल्ली में मॉनसून के आने की आधिकारिक तारीख 27 जून होती है, लेकिन इस बार इसमें देरी हुई है। उम्मीद है कि जुलाई के पहले हफ्ते तक मॉनसून दिल्ली पहुंचेगा। हालांकि, 29 जून से प्री-मॉनसून गतिविधियां शुरू हो सकती हैं, जिससे हल्की बारिश और तेज हवाएं चलेंगी और लोगों को इस तपती गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

ताजा अपडेट के अनुसार 28 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन ‘फील्स लाइक’ तापमान 42 डिग्री तक गया। अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, जिसके बाद पारा 4 से 5 डिग्री तक गिर सकता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने 27 जून को दिल्ली की वायु गुणवत्ता (AQI) 130 दर्ज की है, जो मध्यम श्रेणी में आती है।