Delhi, Haryana समेत कई राज्यों में हीटवेव का कहर, 4 जुलाई तक मानसून आने की उम्मीद; IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi: राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और रातें भी तप रही हैं। लोग बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस बार बारिश आने में देरी हो र

Delhi: राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और रातें भी तप रही हैं। लोग बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस बार बारिश आने में देरी हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के लिए चेतावनी और राहत दोनों के संकेत दिए हैं।

दिल्ली में गर्मी का असर इतना ज्यादा था कि 28 जून को महसूस किया गया तापमान 50.7 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। इसी दिन न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो पिछले दो सालों में जून की सबसे गर्म सुबह थी। मानसून की सामान्य तारीख 27-28 जून थी, लेकिन बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का सिस्टम न होने की वजह से यह अब तक नहीं पहुंच पाया है।

IMD के मुताबिक, दिल्ली में मानसून 4 जुलाई के आसपास पहुंच सकता है, हालांकि कुछ अनुमानों में यह 2 से 8 जुलाई के बीच भी आ सकता है। राहत की बात यह है कि 30 जून से 1 जुलाई के बीच दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में हल्की बारिश हो सकती है और 2 से 4 जुलाई के बीच व्यापक बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 2 जुलाई से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए रविवार रात से 2 जुलाई तक बारिश, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हवा की रफ्तार 20 से 40 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। वहीं, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अभी भी हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है।

बारिश की कमी का असर आंकड़ों में भी दिख रहा है। 29 जून तक दिल्ली में सामान्य तौर पर 74.1 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन केवल 32.91 मिमी बारिश ही हुई है, जो कि 55.6% की कमी है। स्काईमेट वेदर के विशेषज्ञों ने भी मानसून के धीरे आगे बढ़ने की पुष्टि की है।