Delhi में जगन्नाथ यात्रा के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर जेबकतरा गिरफ्तार, 8 मोबाइल बरामद
Delhi: राजधानी दिल्ली में जगन्नाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। Hauz Khas पुलिस स्टेशन की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक शातिर जेबकतरे और स्नैचर को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी भीड़-भाड
Delhi: राजधानी दिल्ली में जगन्नाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। Hauz Khas पुलिस स्टेशन की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक शातिर जेबकतरे और स्नैचर को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी भीड़-भाड़ वाले इलाकों में लोगों का सामान उड़ाने का आदी था।
DCP South Delhi द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, जगन्नाथ यात्रा के दौरान पुलिस अलर्ट पर थी, जिसके चलते इस अपराधी को पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के 8 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चोरी के 6 अलग-अलग मामलों को सुलझा लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।