Delhi, Haryana समेत कई इलाकों में बारिश के लिए IMD ने जारी किया Yellow Alert, अगले 2 दिन तक होगा असर

Delhi: राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह का मौसम काफी सुहावना रहा और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने आने वाले

Delhi: राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह का मौसम काफी सुहावना रहा और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।

India Meteorological Department (IMD) ने 21 और 22 जुलाई के लिए Yellow Alert जारी किया है। विभाग के मुताबिक दिल्ली के कई इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है और आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा हरियाणा और चंडीगढ़ में भी 20 से 23 जुलाई के बीच व्यापक बारिश होने का अनुमान है। कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है, जिनकी रफ्तार 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।

तापमान की बात करें तो अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। आने वाले एक हफ्ते में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की और कमी आ सकती है। वहीं वायु गुणवत्ता की बात करें तो Central Pollution Control Board (CPCB) के अनुसार दिल्ली का AQI लगातार दूसरे दिन ‘मध्यम’ श्रेणी में रहा है।

IMD ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान बिजली के खंभों से दूर रहें और अनावश्यक यात्रा करने से बचें। साथ ही ट्रैफिक जाम की समस्या से बचने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा गया है।