Delhi, Haryana और Punjab में उमस से बढ़ी परेशानी, IMD ने जारी किया Yellow Alert
Delhi: राजधानी दिल्ली में मानसून के बावजूद मौसम का मिजाज बदल गया है। शहर में बारिश थमने से उमस काफी बढ़ गई है, जिससे लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग (IMD) ने उमस और गर्मी को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि राहत
Delhi: राजधानी दिल्ली में मानसून के बावजूद मौसम का मिजाज बदल गया है। शहर में बारिश थमने से उमस काफी बढ़ गई है, जिससे लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग (IMD) ने उमस और गर्मी को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि राहत की उम्मीद अब 20 जुलाई के बाद ही दिख रही है।
बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा है। हवा में नमी ज्यादा होने की वजह से शाम के समय ‘फील्स लाइक’ तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस तक महसूस हुआ। पिछले 24 घंटों में पालम में 4.8 mm और आयानगर में 1 mm बारिश दर्ज की गई, लेकिन सफदरजंग और लोधी रोड जैसे इलाकों में कोई बारिश नहीं हुई।
IMD के मुताबिक, 16 जुलाई को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन भारी बारिश के आसार नहीं हैं। गुरुवार और शुक्रवार को तापमान 37 से 39 डिग्री के बीच रहेगा और शुक्रवार तक यह 40 डिग्री तक जा सकता है। दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा और पंजाब में भी 17 जुलाई तक गर्मी और उमस बनी रहेगी। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
मौसम विभाग ने 15 जुलाई को हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में बिजली कड़कने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं की चेतावनी दी है। वीकेंड यानी 18 और 19 जुलाई को हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।
राहत की बात यह है कि 20 जुलाई के बाद मानसून फिर से सक्रिय हो सकता है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और पाकिस्तान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से 19-20 जुलाई से दिल्ली और आसपास के इलाकों में widespread showers यानी व्यापक बारिश होने की उम्मीद है। इससे आने वाले हफ्ते में गर्मी और उमस से पूरी तरह छुटकारा मिल सकता है। हालांकि, अगले 10 दिनों तक कुल बारिश सामान्य से कम रहने का अनुमान है।