Delhi-Haryana में भारी बारिश का Red Alert, जलभराव से थमी रफ्तार; IMD ने जारी की चेतावनी

Delhi: राजधानी दिल्ली में मौसम ने अचानक करवट ली है। भीषण गर्मी के बाद अब शहर में भारी मानसून बारिश का दौर शुरू हो गया है। IMD ने गुरुवार, 9 जुलाई 2026 को दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जा

Delhi: राजधानी दिल्ली में मौसम ने अचानक करवट ली है। भीषण गर्मी के बाद अब शहर में भारी मानसून बारिश का दौर शुरू हो गया है। IMD ने गुरुवार, 9 जुलाई 2026 को दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, यह बदलाव एक साथ कई सिस्टम के सक्रिय होने की वजह से हुआ है। इसमें Western Disturbance, दक्षिण-पश्चिम मानसून और मध्य भारत में बना कम दबाव का क्षेत्र शामिल है। इस वजह से दिल्ली में भारी बारिश, बिजली गिरने और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

बीते 24 घंटों में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है। तुकमीरपुर में सबसे ज्यादा 160 मिमी बारिश हुई, जबकि मयूर विहार में 102.5 मिमी और पूसा में 83 मिमी पानी बरसा। सफदरजंग में 72.6 मिमी और पालम में 63 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

इलाका बारिश (मिमी)
तुकमीरपुर 160
मयूर विहार 102.5
पूसा 83.0
महरौली 83.0
लोधी रोड 80.2
रिज 77.8
सफदरजंग 72.6
पालम 63.0
अयानगर 57.4

भारी बारिश की वजह से दिल्ली के विकास मार्ग, मुनिरका, द्वारका, सदर बाजार और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जैसे इलाकों में भारी जलभराव हो गया है। ईस्ट ऑफ कैलाश के राजा धीर सिंह मार्ग पर दो बड़े पेड़ गिरने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। नोएडा और गाजियाबाद में भी हालात खराब रहे।

IMD के वैज्ञानिक कृष्णा मिश्रा और स्काईमेट के महेश पलवट ने बताया कि उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर मौजूद Western Disturbance और अरब सागर से आने वाली नमी की वजह से यह बारिश हो रही है। अनुमान है कि नोएडा, गाजियाबाद और उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 200 मिमी तक बारिश हो सकती है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने बताया कि जल बोर्ड, PWD और नगर निगम की टीमें जमीन पर तैनात हैं। प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि वे बिजली कड़कने के दौरान घरों के अंदर रहें, पेड़ों के नीचे शरण न लें और बिना जरूरी काम के बाहर न निकलें।

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी इलाकों में फ्लैश फ्लड यानी अचानक बाढ़ का खतरा भी जताया गया है।