Delhi: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। IMD ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके मुताबिक 22 अप्रैल से खतरनाक हीटवेव शुरू हो गई है। यह लू सिर्फ दिन में ही नहीं बल्कि
Delhi: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। IMD ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके मुताबिक 22 अप्रैल से खतरनाक हीटवेव शुरू हो गई है। यह लू सिर्फ दिन में ही नहीं बल्कि शाम के समय भी चलेगी, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हो सकती है।
तापमान में कितनी बढ़ोतरी होगी और कब तक रहेगी लू
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में 22 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 23 और 24 अप्रैल को यह पारा और बढ़कर 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। यह हीटवेव हरियाणा से शुरू होकर दिल्ली तक फैली है और अगले पांच दिनों तक जारी रह सकती है।
स्वास्थ्य पर असर और डॉक्टरों की चेतावनी
दिल्ली-NCR के डॉक्टरों ने बताया है कि पिछले एक हफ्ते में लू से जुड़ी बीमारियों में 20 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। लोग डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, उल्टी और बेहोशी जैसी समस्याओं के साथ अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। सबसे ज्यादा असर बाहर काम करने वाले मजदूरों, बुजुर्गों और बच्चों पर पड़ रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि क्लाइमेट चेंज की वजह से गर्मी का यह दौर जल्दी और ज्यादा तेज हो गया है।
बचाव के लिए क्या करें और क्या न करें
- दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें।
- हल्के रंग के और ढीले सूती कपड़े पहनें और सिर को ढककर रखें।
- प्यास न लगने पर भी समय-समय पर पानी पीते रहें।
- स्कूलों को बाहरी गतिविधियां रोकने और ‘वॉटर बेल’ सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।