Delhi के स्कूल में मिड-डे मील के खाने में मिली मरी हुई छिपकली, पुलिस ने दर्ज की FIR

Delhi: राजधानी के हरिनगर इलाके में स्थित एक सरकारी स्कूल में बच्चों के खाने के साथ बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ के सर्वोदय बाल विद्यालय में मिड-डे मील के कंटेनर में एक मरी हुई छिपकली मिली। घटना के बाद स्कूल प्रशासन मे

Delhi: राजधानी के हरिनगर इलाके में स्थित एक सरकारी स्कूल में बच्चों के खाने के साथ बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ के सर्वोदय बाल विद्यालय में मिड-डे मील के कंटेनर में एक मरी हुई छिपकली मिली। घटना के बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

यह मामला शुक्रवार, 4 जुलाई 2026 का है। जब स्कूल में बच्चों को खाना बांटा जा रहा था, तब एक हेल्पर की नजर खाने में मौजूद मरी हुई छिपकली पर पड़ी। जैसे ही यह बात सामने आई, खाने का वितरण तुरंत रोक दिया गया। गनीमत रही कि किसी भी बच्चे ने वह खाना नहीं खाया और किसी की तबीयत खराब होने की खबर नहीं मिली है।

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हरि नगर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 के तहत एफआईआर दर्ज की है। पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। पुलिस अब उस एनजीओ सप्लायर से पूछताछ कर रही है जो स्कूल में खाना पहुंचाता है। साथ ही, खाने के नमूने जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं।

मिड-डे मील नियम 2015 के मुताबिक, भोजन की गुणवत्ता और पोषण मानकों का पालन करना अनिवार्य है। इस घटना के बाद स्कूल की मिड-डे मील प्रभारी शैफाली पाठक और प्रिंसिपल से भी जानकारी ली गई है। दिल्ली नगर निगम (MCD) ने पहले भी कुछ एनजीओ को एक्सपायरी डेट के सामान इस्तेमाल करने पर नोटिस दिए थे। अब प्रशासन मिड-डे मील की डिजिटल निगरानी और औचक निरीक्षण बढ़ाने की योजना बना रहा है ताकि बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ न हो।