Delhi के हरि नगर में रिहायशी बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 8 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Delhi: राजधानी के हरि नगर इलाके में मंगलवार तड़के एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में चार मंजिला बिल्डिंग में फंसे 8 लोगों को दिल्ली फायर सर्विस और पुलिस की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस घटना

Delhi: राजधानी के हरि नगर इलाके में मंगलवार तड़के एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में चार मंजिला बिल्डिंग में फंसे 8 लोगों को दिल्ली फायर सर्विस और पुलिस की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई और न ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस (DFS) ने मौके पर 9 फायर टेंडर और करीब 50 दमकलकर्मी भेजे। अधिकारियों के मुताबिक, आग सुबह 3:48 बजे फतेह नगर इलाके से मिली कॉल के बाद लगी थी। आग इतनी भयानक थी कि बिल्डिंग की छत पर रखे दो एलपीजी सिलेंडर फट गए, जिससे लपटें और तेज हो गईं। दमकलकर्मियों ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 6:35 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

बचाव कार्य के दौरान एक बेहद डराने वाला पल तब आया जब साक्षी नाम की एक महिला ने पहली मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। दिल्ली पुलिस ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए नीचे गद्दे बिछाए, जिससे वह सुरक्षित बच गई। इसके अलावा, एक बुजुर्ग दंपति को भी बचाया गया, जिनमें एक महिला की हाल ही में हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई थी और वह चलने में असमर्थ थीं।

दिल्ली फायर सर्विस के सहायक मंडल अधिकारी (ADO) रवि नाथ ने बताया कि आग की शुरुआत फतेह नगर जेल रोड स्थित रणबीर बेकरी के पास एक घर की पार्किंग में शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई थी। इस आग में ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी दो कारें और दो स्कूटर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। समय रहते कार्रवाई होने की वजह से आग आसपास की अन्य इमारतों में नहीं फैल सकी।