Delhi से Gurugram जाना होगा आसान, यशोभूमि से राजीव चौक तक बनेगा नया मेट्रो रूट
Delhi/Gurugram: दिल्ली और गुरुग्राम के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। DMRC अब इन दोनों शहरों को जोड़ने के लिए एक नया मेट्रो रूट तैयार करने की योजना बना रहा है। यह नया रूट दिल्ली के यशोभूमि मेट्रो स्टे
Delhi/Gurugram: दिल्ली और गुरुग्राम के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। DMRC अब इन दोनों शहरों को जोड़ने के लिए एक नया मेट्रो रूट तैयार करने की योजना बना रहा है। यह नया रूट दिल्ली के यशोभूमि मेट्रो स्टेशन से शुरू होकर गुरुग्राम के राजीव चौक तक जाएगा, जिससे यात्रियों का समय बचेगा और सफर आसान होगा।
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने DMRC को निर्देश दिया है कि दो अलग-अलग प्रस्तावों को मिलाकर एक ही कॉरिडोर बनाया जाए। पहले एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को यशोभूमि से राजीव चौक तक बढ़ाने और द्वारका सेक्टर 21 से गुरुग्राम सेक्टर 21 के बीच एक रूट बनाने की बात थी। अब इन दोनों को एक साथ जोड़कर एक रूट बनाया जाएगा, जो बिजवासन और कापशेरा से होकर गुजरेगा। DMRC इस नए रूट के लिए सर्वे का काम कर रहा है।
यह प्रोजेक्ट दिल्ली मेट्रो फेज-5 (B) का हिस्सा है। इस फेज के तहत राजधानी में सात नए कॉरिडोर बनाने की तैयारी है, जिसमें कुल 97 किलोमीटर की कनेक्टिविटी और 65 स्टेशन शामिल होंगे। इस पूरे काम पर 48,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च आने का अनुमान है।
इसके अलावा, यशोभूमि से IFFCO Chowk तक के रूट का सर्वे भी पूरा हो चुका है। यह करीब 11.63 किलोमीटर लंबा अंडरग्राउंड रूट होगा। अनुमान है कि साल 2031 तक रोजाना 1 लाख और 2041 तक 1.5 लाख लोग इसका इस्तेमाल करेंगे। यह रूट एयरपोर्ट लाइन का विस्तार करेगा और IFFCO Chowk पर Namo Bharat ट्रेन नेटवर्क से भी जुड़ेगा।
वहीं दूसरी तरफ, हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (HMRTC) ने अपनी प्रोग्रेस रिपोर्ट साझा की है। जनवरी से मई के बीच रैपिड मेट्रो ने 9.18 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है, जबकि पिछले साल इसी समय के दौरान 1.98 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।