Delhi-Gurugram Expressway पर थार की टक्कर से युवक की मौत, जन्मदिन से पहले पिता ने मांगी PM से न्याय की गुहार

Delhi: दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 34 साल के सार्थक मट्टू की जान चली गई। एक तेज रफ्तार महिंद्रा थार ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मारी और मौके से फरार हो गई। सबसे दुखद बात यह है कि 27

Delhi: दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 34 साल के सार्थक मट्टू की जान चली गई। एक तेज रफ्तार महिंद्रा थार ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मारी और मौके से फरार हो गई। सबसे दुखद बात यह है कि 27 जून को सार्थक का जन्मदिन था, लेकिन उनके पिता को अपने बेटे के लिए केक की जगह चिता सजानी पड़ी।

यह हादसा 25 जून की सुबह करीब 6:30 बजे वसंत कुंज साउथ थाना क्षेत्र के रजोकरी फ्लाईओवर के पास हुआ। सार्थक मट्टू गुरुग्राम के रहने वाले थे और एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करते थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सार्थक की मौके पर ही मौत हो गई। उनके पिता सुरेंद्र मट्टू ने इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के मुख्यमंत्री से न्याय की अपील की है। पिता का कहना है कि आरोपी ड्राइवर उनके बेटे को सड़क पर मरता छोड़कर चला गया, जबकि उसे अस्पताल ले जाया जा सकता था।

पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि जिस महिंद्रा थार से हादसा हुआ, वह बेंगलुरु की एक निजी कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड थी और कंपनी के कर्मचारी सागर साहा को लीज पर दी गई थी। पूछताछ में सागर ने बताया कि दुर्घटना के समय गाड़ी उसका दोस्त अपूर्व सिंह चला रहा था।

पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी अपूर्व सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जो वर्तमान में गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी करता है। पुलिस ने थार गाड़ी को जब्त कर लिया है और आरोपी का मेडिकल टेस्ट सफदरजंग अस्पताल में कराया गया है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।