Delhi में Guru Randhawa के जिम के बाहर फायरिंग, Lawrence Bishnoi गैंग के 2 गुर्गे गिरफ्तार

Delhi: राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में पंजाबी सिंगर Guru Randhawa से जुड़े एक जिम के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने Lawrence Bishnoi गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े

Delhi: राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में पंजाबी सिंगर Guru Randhawa से जुड़े एक जिम के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने Lawrence Bishnoi गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले हैं, जिन्हें पुलिस ने बहादुरगढ़ से पकड़ा है।

यह पूरी घटना 11 जून 2026 की सुबह करीब 4 बजे की है, जब बाहरी रिंग रोड पर स्थित ’24HS Fitness’ जिम के बाहर फायरिंग की गई थी। मौके से पुलिस को सात खाली कारतूस मिले थे, हालांकि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच क्राइम ब्रांच की New Delhi Range (NDR) यूनिट को सौंप दी गई थी।

पुलिस ने इस मामले में अरमान (19 वर्ष) और तुषार उर्फ ताशू (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि तुषार हाल ही में स्टडी वीजा पर रूस से लौटा था। पुलिस के मुताबिक, ये दोनों Lawrence Bishnoi गैंग के अनिल पंडित ग्रुप से जुड़े हुए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी अमेरिका से संचालित होने वाले अनिल पंडित ने सोशल मीडिया के जरिए ली थी।

गैंग का दावा है कि यह फायरिंग Guru Randhawa के लिए एक चेतावनी थी, क्योंकि उनके बॉलीवुड एक्टर Salman Khan के साथ करीबी संबंध हैं और बिश्नोई गैंग सलमान खान को अपना दुश्मन मानता है। पुलिस अब अरमान के चचेरे भाई साहिल और सागर की तलाश कर रही है, जो फिलहाल फरार हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जिम की ओनरशिप में Guru Randhawa का सीधा कितना हिस्सा है और इस हमले के पीछे का पूरा नेटवर्क क्या है।