Delhi में गुरु रंधावा से जुड़े जिम पर फायरिंग, Lawrence Bishnoi गैंग के 2 गुर्गे गिरफ्तार
Delhi: राजधानी के पश्चिम विहार इलाके में सिंगर Guru Randhawa से जुड़े एक जिम पर फायरिंग का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में Lawrence Bishnoi गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में स
Delhi: राजधानी के पश्चिम विहार इलाके में सिंगर Guru Randhawa से जुड़े एक जिम पर फायरिंग का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में Lawrence Bishnoi गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक शख्स हाल ही में Russia से भारत लौटा था।
यह पूरी घटना 11 जून 2026 की सुबह ’24 HS Fitness’ जिम की है, जो पुष्कर एन्क्लेव, पश्चिम विहार में स्थित है। पुलिस के मुताबिक, मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने जिम के कांच के गेट पर फायरिंग की थी। मौके से पुलिस को सात खाली कारतूस मिले हैं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
डीसीपी (आउटर) विक्रम सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच की NDR यूनिट कर रही है। पुलिस ने बहादुरगढ़ से अरमान (19 वर्ष) और तुषार उर्फ पिंकू (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। ये दोनों हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले हैं और गैंगस्टर अनिल पंडित के गुर्गे बताए जा रहे हैं। अनिल पंडित फिलहाल अमेरिका से गैंग चला रहा है।
गैंग ने सोशल मीडिया के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली है। उनका दावा है कि Guru Randhawa को सलमान खान से दूरी बनाने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज किया। पुलिस अब इस एंगल की भी जांच कर रही है कि क्या यह मामला फिरौती या किसी पुरानी दुश्मनी से जुड़ा है। फिलहाल पुलिस साहिल और सागर नाम के दो और संदिग्धों और वारदात में इस्तेमाल हथियार की तलाश कर रही है।