Delhi के GTB अस्पताल में मरीज पर गिरा सीलिंग फैन, इलाज के दौरान हुई मौत
Delhi: राजधानी के गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां इमरजेंसी वार्ड में इलाज करा रहे एक मरीज पर अचानक छत का पंखा गिर गया। इस हादसे के कुछ घंटों बाद मरीज की मौत हो गई, जिससे अस्पताल की व्यव
Delhi: राजधानी के गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां इमरजेंसी वार्ड में इलाज करा रहे एक मरीज पर अचानक छत का पंखा गिर गया। इस हादसे के कुछ घंटों बाद मरीज की मौत हो गई, जिससे अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक यह घटना शनिवार 18 जुलाई 2026 की रात करीब 9:30 बजे की है। इमरजेंसी वार्ड नंबर 27 में भर्ती 42 साल के मोहम्मद अकबर पर भारी-भरकम पंखा गिरा। इस हादसे में वहां मौजूद एक नर्सिंग ऑफिसर भी घायल हो गई। मोहम्मद अकबर को उनके भाई अस्पताल लाए थे और उनका इलाज हाइपरटेंशन, मेनिन्गोएन्सेफलाइटिस और एस्पिरेशन निमोनिया जैसी बीमारियों के लिए चल रहा था।
हादसे के करीब तीन घंटे बाद रविवार 19 जुलाई 2026 को रात 12:16 बजे मोहम्मद अकबर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डेथ सर्टिफिकेट में मौत की वजह उनकी पहले से चली आ रही बीमारियां बताई गई हैं। रविवार सुबह मृतक के परिवार वाले अस्पताल पहुंचे और इलाज के स्तर और सुरक्षा को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से इस लापरवाही पर जवाब मांगा है।
इस पूरे मामले में GTB अस्पताल के अधिकारियों या दिल्ली सरकार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। परिवार का आरोप है कि अस्पताल में सुरक्षा और देखभाल की भारी कमी है।