Delhi के GTB अस्पताल में पंखा गिरने से मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, अस्पताल ने दी सफाई
Delhi: दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल में एक गंभीर हादसा हुआ है। यहां वार्ड में इलाज करा रहे एक मरीज पर छत का पंखा गिर गया। इस घटना के कुछ ही घंटों बाद मरीज की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर
Delhi: दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल में एक गंभीर हादसा हुआ है। यहां वार्ड में इलाज करा रहे एक मरीज पर छत का पंखा गिर गया। इस घटना के कुछ ही घंटों बाद मरीज की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना शनिवार 18 जुलाई 2026 की रात करीब 9:30 बजे इमरजेंसी वार्ड 27 के एक क्यूबिकल में हुई। 42 वर्षीय मरीज मोहम्मद अकबर वहां इलाज करा रहे थे, तभी अचानक सीलिंग फैन का शाफ्ट टूट गया और पंखा सीधे उनके पेट पर जा गिरा। अस्पताल के आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, अकबर की मौत रविवार 19 जुलाई 2026 को रात 12:16 बजे दर्ज की गई, जो पंखा गिरने के करीब तीन घंटे बाद की है।
इस मामले में GTB अस्पताल प्रशासन ने अपनी सफाई पेश की है। अस्पताल के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मरीज की मौत पंखा गिरने की वजह से नहीं, बल्कि उनकी पुरानी बीमारियों के कारण हुई है। डेथ सर्टिफिकेट में मौत का कारण हाइपरटेंशन, मेनिंगोएन्सेफलाइटिस, एस्पिरेशन निमोनिया और रेस्पिरेटरी फेल्योर बताया गया है। अस्पताल ने यह भी जानकारी दी कि 19 जुलाई को क्षतिग्रस्त पंखे की विस्तृत तकनीकी जांच की गई थी, जिसमें शाफ्ट फ्रैक्चर होने की बात सामने आई थी।