Delhi की हवा होगी साफ, World Bank और दिल्ली सरकार का हाथ, 8,300 करोड़ रुपये से चलेगा प्रोजेक्ट
Delhi: दिल्ली के लोगों को जहरीली हवा से राहत दिलाने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली सरकार और World Bank ने मिलकर ‘स्वच्छ हवा, स्वस्थ दिल्ली’ नाम का एक सात साल का प्रोग्राम शुरू किया है। मुख्यमंत्
Delhi: दिल्ली के लोगों को जहरीली हवा से राहत दिलाने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली सरकार और World Bank ने मिलकर ‘स्वच्छ हवा, स्वस्थ दिल्ली’ नाम का एक सात साल का प्रोग्राम शुरू किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 10 जुलाई 2026 को इस प्रोग्राम की तैयारी के लिए एक वर्कशॉप का उद्घाटन किया, ताकि शहर की हवा को फिर से सांस लेने लायक बनाया जा सके।
इस पूरे प्रोजेक्ट पर कुल 8,300 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि वर्ल्ड बैंक कुल खर्च का 65% हिस्सा उठाएगा और बाकी का 35% खर्च दिल्ली सरकार करेगी। यह प्रोग्राम सितंबर 2026 से शुरू होकर अगस्त 2033 तक चलेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह सिर्फ प्रदूषण रोकने का तरीका नहीं है, बल्कि दिल्ली के लोगों की सेहत और भविष्य के लिए एक बड़ा निवेश है। यह कदम ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को पूरा करने में भी मदद करेगा।
प्रदूषण कम करने के लिए इस योजना को दो मुख्य हिस्सों में बांटा गया है। पहले हिस्से में हवा की क्वालिटी को मापने के लिए नई मशीनें लगाई जाएंगी और एक कंट्रोल सेंटर बनाया जाएगा। दूसरे हिस्से में प्रदूषण फैलाने वाली पुरानी गाड़ियों को हटाया जाएगा और इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके साथ ही सड़कों की धूल, निर्माण कार्य से निकलने वाले कचरे और फैक्ट्रियों से होने वाले प्रदूषण पर लगाम कसी जाएगी।
इस काम में दिल्ली सरकार के कई विभाग जैसे पर्यावरण विभाग, DPCC, परिवहन विभाग, PWD, MCD, जल बोर्ड, DDA और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस मिलकर काम करेंगे। हाल ही में 9 जुलाई को DPCC ने ‘डस्ट पोर्टल 2.0’ भी लॉन्च किया है, जिससे अब कंस्ट्रक्शन साइट्स की निगरानी लाइव कैमरा और सेंसर के जरिए होगी। साथ ही, निर्माण स्थलों की निगरानी के लिए AI तकनीक का इस्तेमाल भी किया जाएगा।