Delhi में NEET परीक्षा के दौरान अभिभावकों के लिए बनेंगे 97 कूलिंग जोन, मिलेगी पानी और मेडिकल सुविधा

Delhi: नीट यूजी 2026 की पुनः परीक्षा को लेकर दिल्ली सरकार ने एक खास तैयारी की है। 21 जून को होने वाली इस परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के माता-पिता और परिजनों को गर्मी से बचाने के लिए 97 परीक्षा केंद्रों के बाहर कूलिंग

Delhi: नीट यूजी 2026 की पुनः परीक्षा को लेकर दिल्ली सरकार ने एक खास तैयारी की है। 21 जून को होने वाली इस परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के माता-पिता और परिजनों को गर्मी से बचाने के लिए 97 परीक्षा केंद्रों के बाहर कूलिंग जोन बनाए जाएंगे। सरकार का मकसद है कि बच्चों के इंतजार में खड़े अभिभावकों को भीषण गर्मी में कोई परेशानी न हो।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 18 जून को इस पहल की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अक्सर परीक्षा के दौरान बच्चों की तैयारी पर तो ध्यान दिया जाता है, लेकिन बाहर इंतजार कर रहे माता-पिता की चिंता और गर्मी की तकलीफ को नजरअंदाज कर दिया जाता है। इस बार सरकार ने इसे ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था की है।

इन कूलिंग जोन में बैठने के लिए उचित जगह होगी। साथ ही पीने का साफ पानी, ओआरएस (ORS), शिकंजी, चाय और प्राथमिक चिकित्सा (First Aid) की सुविधा भी दी जाएगी। कुल 97 केंद्रों में से 69 सरकारी स्कूल और 28 केंद्रीय विद्यालय होंगे, जहां ये सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। जिला प्रशासन को इन जोन को स्थापित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

छात्रों की सुविधा के लिए दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बसों में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था भी की गई है, ताकि उम्मीदवार आसानी से अपने सेंटर तक पहुंच सकें। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए एक हाई-लेवल मीटिंग की है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई है कि दिल्ली की इस पहल को देखकर अन्य राज्य भी अभिभावकों की सुविधा के लिए ऐसे कदम उठाएंगे।