Delhi में सरकारी कर्मचारियों के लिए WFH खत्म, अब हफ्ते में सभी दिन ऑफिस जाना होगा जरूरी

Delhi: दिल्ली सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम (WFH) की सुविधा को वापस ले लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस फैसले को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद अब कर्मचारियों को बुधवार और शनिवार को भी ऑफिस जाना होग

Delhi: दिल्ली सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम (WFH) की सुविधा को वापस ले लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस फैसले को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद अब कर्मचारियों को बुधवार और शनिवार को भी ऑफिस जाना होगा। सरकार ने यह कदम वैश्विक परिस्थितियों में सुधार होने के बाद उठाया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने गुरुवार, 3 जुलाई 2026 को बताया कि अब भू-राजनीतिक स्थिति सामान्य हो गई है, इसलिए WFH की जरूरत नहीं रही। इस फैसले का औपचारिक आदेश शनिवार, 4 जुलाई 2026 को जारी होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि मई 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक अनिश्चितताओं और पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच आर्थिक मजबूती की अपील की थी, जिसके बाद दिल्ली सरकार ने ईंधन बचाने और प्रदूषण कम करने के लिए ये austerity उपाय लागू किए थे।

इस बदलाव के साथ ही ऑफिस के समय में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। अब GNCTD के दफ्तरों का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक रहेगा। वहीं, MCD के दफ्तरों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है, वहां पहले की तरह सुबह 8:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक काम होगा।

इससे पहले सरकार ने प्रदूषण और ट्रैफिक कम करने के लिए कई नियम लागू किए थे, जिनमें ‘मेट्रो मंडे’, सरकारी विदेशी दौरों पर एक साल का बैन और नई गाड़ियां खरीदने पर छह महीने की रोक शामिल थी। अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की खबरों और तनाव कम होने के कारण अब इन पाबंदियों को हटाया जा रहा है।