Delhi में ग्रुप-C सरकारी नौकरियों में पूर्व-अग्निवीरों को 20% आरक्षण, पुलिस और फायरमैन पदों पर मिलेगा फायदा
Delhi: दिल्ली सरकार ने पूर्व-अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरियों के रास्ते खोल दिए हैं। अब ग्रुप ‘C’ के पदों पर इन युवाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। यह फैसला उन युवाओं के लिए बड़ी राहत है जिन्होंने देश की सेव
Delhi: दिल्ली सरकार ने पूर्व-अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरियों के रास्ते खोल दिए हैं। अब ग्रुप ‘C’ के पदों पर इन युवाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। यह फैसला उन युवाओं के लिए बड़ी राहत है जिन्होंने देश की सेवा की और अब वे दिल्ली के विभिन्न सरकारी विभागों में करियर बनाना चाहते हैं।
उपराज्यपाल (LG) तरनजीत सिंह संधू ने 18 जून, 2026 को एक उच्च-स्तरीय बैठक में इस आरक्षण को लागू करने का निर्देश दिया। इस मीटिंग में मुख्य सचिव और दिल्ली पुलिस आयुक्त समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद थे। LG ने साफ किया कि अग्निवीरों के अनुशासन और ट्रेनिंग का फायदा अब दिल्ली प्रशासन को मिलेगा। सभी संबंधित विभागों को 30 जून, 2026 तक भर्ती नियमों में जरूरी बदलाव करने की समय-सीमा दी गई है।
इस आरक्षण का लाभ मुख्य रूप से गैर-राजपत्रित पदों पर मिलेगा। इसमें दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल, दिल्ली फायर सर्विस के फायरमैन, जेल विभाग के जेल वार्डन और पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड जैसे पद शामिल हैं।
भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए उम्र और शारीरिक परीक्षा में भी विशेष छूट दी जाएगी। पहले बैच के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी, जबकि बाद के बैचों के लिए यह छूट 3 साल होगी। इसके अलावा शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) में भी उन्हें राहत दी जाएगी ताकि योग्य पूर्व-अग्निवीर आसानी से इन पदों पर नियुक्त हो सकें।